ब्रेकिंग न्यूज़
14 May 2026, Thu

इजरायली संसद में नेतन्याहू बोले, पीएम मोदी मित्र से बढ़कर भाई जैसे हैं

Advertisement

येरूशलम: दो दिन की इजरायल यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. इजरायली संसद में अपने संबोधन में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दोस्त से बढ़कर एक भाई की तरह बताया. उन्होंने पीएम मोदी के गले लगाने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि इसने भारत-इजरायल संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है.   

इससे पहले, पीएम नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करने पहुंचे. इस दौरान नेतन्याहू ने गले लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. बाद में पीएम मोदी इजरायल की संसद पहुंचे, जहां मोदी-मोदी के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया. इजरायली स्पीकर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है. इजरायली संसद में पीएम मोदी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया. जय हिंद भी गूंजा. 

नेतन्याहू ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी. इस वीडियो में नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते दिख रहे हैं. पीएम मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजरायल दौरा है. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब ईरान-अमेरिका के टकराव को लेकर खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Developed by