टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल: किन हालात में ईडन गार्डन्स से हट सकता है मैच? आईसीसी ने साफ किए नियम

Advertisement
Advertisement

कोलकाता: टी-20 विश्व कप अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है और सुपर-8 मुकाबले शुरू हो गए हैं। 1 मार्च को कोलकाता के Eden Gardens

Advertisement
में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या 4 मार्च को प्रस्तावित पहला सेमीफाइनल भी ईडन गार्डन्स में ही होगा या उसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा सकता है?

टूर्नामेंट की शुरुआत में जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में होना था, लेकिन यह कुछ शर्तों पर निर्भर था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद International Cricket Council (आईसीसी) ने अब सुपर-8 चरण से पहले इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

क्या है नई गाइडलाइन?

  1. यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा, चाहे उसके सामने कोई भी टीम हो।
  2. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता, लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और उसका मुकाबला भारत से नहीं होता, तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
  3. यदि पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही आयोजित किया जाएगा।
  4. भारत यदि सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह पाकिस्तान को छोड़ किसी भी अन्य टीम के खिलाफ मुंबई में खेलेगा। यदि भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल होता है, तो मैच कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।
  5. अगर भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान — तीनों ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते, तो सुपर-8 के ग्रुप-1 की शीर्ष टीम ग्रुप-2 की दूसरे स्थान की टीम से कोलकाता में भिड़ेगी, जबकि ग्रुप-2 की शीर्ष टीम मुंबई में ग्रुप-1 की उपविजेता से खेलेगी।

आईसीसी द्वारा पहले जारी कार्यक्रम में कुछ अस्पष्टता थी, लेकिन बाद में सदस्य देशों को भेजे गए संशोधित प्लेइंग कंडीशंस और शेड्यूल में इन सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि श्रीलंका और पाकिस्तान सुपर-8 में एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए दोनों के बीच सेमीफाइनल की संभावना नहीं है। ऐसे में सेमीफाइनल का आयोजन किस शहर में होगा, यह पूरी तरह टीमों की क्वालीफिकेशन स्थिति पर निर्भर करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Share

Recent Posts

कनेक्शन्स कोलकाता मीट संपन्न, इमका बंगाल चैप्टर का पुनर्गठन

स्टिंग न्यूज़, कोलकाता, 15 मार्च: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के पश्चिम बंगाल चैप्टर का सालाना कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ कोलकाता में रविवार…

3 months ago

अतिथि शिक्षकों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोलकाता प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस

स्टिंग न्यूज़: 23 फरवरी 2026 को वेस्ट बंगाल कॉलेज गेस्ट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कोलकाता प्रेस क्लब में…

4 months ago

धरती के अमर वृक्ष: हजारों वर्षों तक जीवित रहने का रहस्य

विज्ञान: पूर्वी कैलिफ़ोर्निया की पहाड़ियों में पत्थरों से भरी एक ढलान पर एक टेढ़ा-मेढ़ा वृक्ष आकाश की ओर मुड़ा खड़ा…

4 months ago
Advertisement