ब्रेकिंग न्यूज़
27 Sep 2026, Sun

मोदी-पुतिन की ‘कार कूटनीति’ ने फिर खींचा ध्यान, एक साथ पहुंचे इनोप्रॉम प्रदर्शनी

स्टिंग न्यूज़, नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती की झलक एक बार फिर देखने को मिली। शुक्रवार को भारत मंडपम में द्विपक्षीय चर्चा समाप्त होने के तुरंत बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस प्रदर्शनी का आयोजन दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालयों की ओर से किया जाता है।


दोनों नेताओं के बीच इस तरह की आत्मीयता पहले भी कई मौकों पर दिखाई दे चुकी है। 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत के बाद मोदी और पुतिन एक ही कार से विश्व घुमंतू खेलों के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।


इससे पहले पिछले वर्ष चीन के थियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान भी दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार से पहुंचे थे। दोनों नेताओं के इस अंदाज को राजनीतिक विश्लेषकों ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘कार कूटनीति’ की संज्ञा दी थी।
मोदी और पुतिन के एक ही वाहन में साथ सफर करने की तस्वीरें और दृश्य सामाजिक माध्यमों पर भी चर्चा का विषय बने हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के बीच नेताओं की यह अनौपचारिक निकटता भी खासा ध्यान आकर्षित कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Developed by