ब्रेकिंग न्यूज़
29 Mar 2026, Sun

‘दशकों की लूट अब नहीं चलेगी…’ कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा वार, ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15%

Advertisement

स्टिंग न्यूज़: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने वैश्विक व्यापार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ग्लोबल टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने कहा कि कई देश दशकों से अमेरिका का आर्थिक फायदा उठा रहे हैं और अब यह सिलसिला नहीं चलेगा। उनके मुताबिक, यह कदम अमेरिकी उद्योग, रोजगार और अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

ट्रंप ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह फैसला पूरी तरह कानूनी दायरे में है और इसे पहले ही विभिन्न स्तरों पर परखा जा चुका है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले महीनों में व्यापार नीति से जुड़े और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ बढ़ोतरी का असर वैश्विक व्यापार, आयात-निर्यात और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। वहीं ट्रंप समर्थकों का कहना है कि यह कदम ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को मजबूत करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Developed by