स्टिंग न्यूज़: 23 फरवरी 2026 को वेस्ट बंगाल कॉलेज गेस्ट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कोलकाता प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के सचिव अनुपम दास ने राज्य भर के अतिथि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में SACT शिक्षकों की नियुक्ति से अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ मिला। इसके लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रशासन को भी समय-समय पर अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति देने के लिए धन्यवाद दिया।
हालांकि उन्होंने बताया कि कॉलेज फंड सीमित होने के कारण अतिथि शिक्षकों को बहुत ही कम मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जिससे वर्तमान समय में सम्मानजनक जीवन-यापन करना अत्यंत कठिन है। यहां तक कि सरकारी अवकाश के दिनों में भी उन्हें किसी प्रकार का भुगतान नहीं मिलता, जबकि उन्हें लगभग पूर्णकालिक शिक्षक के समान कार्य करना पड़ता है।
इन परिस्थितियों में संगठन ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार के समक्ष चार सूत्रीय मांगें रखीं—
संगठन ने बताया कि वे अपनी मांगों को पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी, शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु तथा राज्य के अन्य मंत्रियों के समक्ष रख चुके हैं। इसके अलावा नवान्न और विकास भवन के विभिन्न अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। संगठन ने आशा व्यक्त की कि प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक प्रगति होगी।
अंत में संगठन ने मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेने की अपील की, ताकि अतिथि शिक्षक भविष्य में सम्मानजनक और स्थिर जीवन जी सकें।
संगठन की ओर से उपस्थित पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए अनुरोध किया गया कि वे उनकी बात मुख्यमंत्री और पश्चिम बंगाल सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करें।
स्टिंग न्यूज़, कोलकाता, 15 मार्च: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के पश्चिम बंगाल चैप्टर का सालाना कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ कोलकाता में रविवार…
https://www.youtube.com/watch?v=2OVoaOodh_M
https://www.youtube.com/watch?v=7g8IqT-IQ_0
https://www.youtube.com/watch?v=ohGvg4nvNSs
विज्ञान: पूर्वी कैलिफ़ोर्निया की पहाड़ियों में पत्थरों से भरी एक ढलान पर एक टेढ़ा-मेढ़ा वृक्ष आकाश की ओर मुड़ा खड़ा…
विज्ञान: अफ्रीका के कोट द’ईवोआर के ताई नेशनल पार्क में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। वैज्ञानिकों के…