येरूशलम: दो दिन की इजरायल यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. इजरायली संसद में अपने संबोधन में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दोस्त से बढ़कर एक भाई की तरह बताया. उन्होंने पीएम मोदी के गले लगाने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि इसने भारत-इजरायल संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
इससे पहले, पीएम नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करने पहुंचे. इस दौरान नेतन्याहू ने गले लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. बाद में पीएम मोदी इजरायल की संसद पहुंचे, जहां मोदी-मोदी के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया. इजरायली स्पीकर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है. इजरायली संसद में पीएम मोदी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया. जय हिंद भी गूंजा.
नेतन्याहू ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी. इस वीडियो में नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते दिख रहे हैं. पीएम मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजरायल दौरा है. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब ईरान-अमेरिका के टकराव को लेकर खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है.
स्टिंग न्यूज़, कोलकाता, 15 मार्च: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के पश्चिम बंगाल चैप्टर का सालाना कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ कोलकाता में रविवार…
स्टिंग न्यूज़: 23 फरवरी 2026 को वेस्ट बंगाल कॉलेज गेस्ट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कोलकाता प्रेस क्लब में…
https://www.youtube.com/watch?v=2OVoaOodh_M
https://www.youtube.com/watch?v=7g8IqT-IQ_0
https://www.youtube.com/watch?v=ohGvg4nvNSs
विज्ञान: पूर्वी कैलिफ़ोर्निया की पहाड़ियों में पत्थरों से भरी एक ढलान पर एक टेढ़ा-मेढ़ा वृक्ष आकाश की ओर मुड़ा खड़ा…