ब्रेकिंग न्यूज़
9 May 2026, Sat

कनेक्शन्स कोलकाता मीट संपन्न, इमका बंगाल चैप्टर का पुनर्गठन

Advertisement

स्टिंग न्यूज़, कोलकाता, 15 मार्च:

आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के पश्चिम बंगाल चैप्टर का सालाना कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ कोलकाता में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र-छात्रा राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए। वार्षिक समारोह में पश्चिम बंगाल चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

सर्वसम्मति से ध्रुवज्योति पाल को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, कावेरी कुमार को महासचिव, अमरीन इजहार को कोषाध्यक्ष, सैकत सरकार, पियाली चटर्जी और अभिरूप वसु को सचिव और अनिंदिता आचार्या, निवेदिता घोष और रिद्धिमान साहा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। राज्य सरकार के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव डा. सौमित्र मोहन, इमका के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल समेत अन्य लोगों ने समारोह संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Developed by